Home / केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

शादाब हुसैन
बहराइच। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने एसआईटी जांच में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को दोषी पाए जाने पर उनको बर्खास्त किये जाने के लिये व पत्रकारों से बदसलूकी करने के खिलाफ कांग्रेस भवन से एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
राष्ट्र पति को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया।
शहर के काग्रेस भवन से निकाला गया जुलूस।
केन्द्रीय मंत्री को बर्खास्त करने को लेकर लगाए गए नारे।केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र की फोटो को कांग्रेसियों ने जलाया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुकुंद जी शुक्ल शेरा, जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम सलमानी, जिला उपाध्यक्ष हलीम अहमद, अनिल सिंह, हुमायु चौधरी, पूनम शुक्ला, कमला सोनी, रेखा वर्मा, महताब आलम, इकबाल, सलमान पप्पू, नदीम अहमद, दिवाकर पांडेय, जिमिदार अंसारी, शफीक कुरैशी, सुनील कुमार उपाध्याय, हाजी बाबू रायनी, शबीब अहमद, सरदार बब्लू सिंह, राम नरेश यादव, एखलाक, खालिद हिशामी, आशीष यादव, राघवेंद्र द्विवेदी, हरीश तिवारी, अमर नाथ शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *