Home / उत्तर प्रदेश / केजीएमयू में कुशवाहा महासभा के ब्लड डोनेशन कैंप में अखिलेश यादव पहुंचे

केजीएमयू में कुशवाहा महासभा के ब्लड डोनेशन कैंप में अखिलेश यादव पहुंचे

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर यहां किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ब्लड बैंक शताब्दी बिल्डिंग फेज-2 में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कम्बल वितरण का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अखिलेश यादव रहे। रक्तदान शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 तूलिका चन्द्रा ने की।
श्री अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्या जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को नए वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं दी। श्री मौर्य जी के पुत्र श्री उत्कृष्ट मौर्य एवं पुत्रवधू श्रीमती सविता मौर्य भी मौजूद रही।
श्री यादव ने कहा कि साल के शुरुआती दिन में ही मुझे नेक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है। रक्तदान महायज्ञ है। आज का रक्तदान किसी न किसी के गरीब काम आएगा। रक्तदान कर किसी न किसी का जीवन बचाया जाएगा। मैं स्वामी प्रसाद मौर्या जी के अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना करता हूँ।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस बिल्डिंग के निर्माण की शुरुआत नेता जी ने की थी। सपा सरकार ने इसका निर्माण का कार्य पूरा किया। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने एक ब्लड डोनेशन की मोबाइल वैन भी दी थी जिससे आज भी उससे रक्त संग्रह का काम चल रहा है।
इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, आर.एस. कुशवाहा पूर्व मंत्री, रामऔतार सैनी विधायक, सत्येन्द्र कुशवाहा प्रदेश महासचिव अ0भा0 कुशवाहा महासभा एवं धनपत राम विद्रोही भी उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *