Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1

Warning: Undefined array key "UdYSYj" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/rest-api/endpoints/class-wp-rest-font-families-controller.php on line 1
’केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी हुई है’ . सुनील सिंह’ – The Revolution News
Home / ’केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी हुई है’ . सुनील सिंह’

’केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी हुई है’ . सुनील सिंह’

Spread the love

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने पेट्रोल और डीजल के निरंतर बढ़ते हुए दामों को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कोरोना महामारी का दंश झेल रही है पिछले 4 महीने से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह ठप पड़ी हैं लोगों के काम धंधे पूरी तरह बंद है प्रदेश की जनताए मजदूर वर्गए हाथ ठेले वालेए गुमटी वालेए फेरी लगाने वालेए छोटे दुकानदार आदि सभी अपना रोजगार और व्यापार सब कुछ गवा कर 4 महीने से घरों में बैठे हैं इस कारण वे और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और केंद्र और प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार बेतू के फैसले से उन्हें और अधिक संकट झेलने पर विवश कर रही है

श्री सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में भी पेट्रोल डीजल की निरंतर बढ़ रही कीमतों से जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है लगातार कई दिनों से पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है
सरकार को चाहिए था कि इस समय राहत प्रदान करें लेकिन जनता को राहत प्रदान नहीं की जा रही है।
लोकदल इस बढ़ोतरी के विरोध में पूरे प्रदेश और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार से इस बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *