Home / केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ जिला उपाध्यक्ष सैय्यद अली रज़ा ज़ैदी बात की

केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ जिला उपाध्यक्ष सैय्यद अली रज़ा ज़ैदी बात की

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला व नगर के पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखा जाए, उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टैंसिंग का मतलब आपस में एक दूसरे से दूरी बनाए रखना है, जिसकी आज बहुत सख़्त जरूरत है। साथ ही साथ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मास्क का प्रयोग हर व्यक्ति को करना चाहिए।
सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार आज से ही सभी धर्म स्थलों के खुलने की इजाज़त दी गई है वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सैय्यद अ़ली रज़ा ज़ैदी लखनऊ जिला उपाध्यक्ष ने मंत्री जी से बात की, याद रहे के श्री जै़दी ने 22 मार्च 2020 प्रधानमंत्री द्वारा घोशित जनता कर्फ़्यू से लेकर 75 दिन के लॉक डाउन में खुलकर जनता की सेवा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *