Home / केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान- लैब में तैयार हुआ है कोरोना, यह प्राकृतिक वायरस नहीं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान- लैब में तैयार हुआ है कोरोना, यह प्राकृतिक वायरस नहीं

Spread the love

नई दिल्ली 15 मई 2020 चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस का पूरी दुनिया में खतरनाक प्रकोप देखने को मिल रहा है। अमेरिका लगातार कहता रहा है कि कोरोना वायरस प्राकृतिक नहीं है, बल्कि यह वुहान शहर के लैब से निकला है। अब मोदी सरकार के मंत्री ने भी मान लिया है कि यह वायरस लैब से ही फैला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कोरोना वायरस नैसर्गिक (प्राकृतिक) नहीं है बल्कि लैब में तैयार हुआ है। हमें कोरोना के साथ जीवन जीने की कला को समझना होगा। एक चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘जहां तक मुझे पता है अगर यह वायरस नैसर्गिक होता तो वैज्ञानिकों को इसके बारे में पता होता। ये लैब में तैयार हुआ वायरस है।’ मालूम हो कि अमेरिका भी इस वायरस को लैब में तैयार होने की बात कह रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर इस वायरस को तैयार करने का आरोप लगाया है।

समाचार चैनल से बातचीत के दौरान नितिन गडकरी ने कहा, ‘हमें कोरोना के साथ जीवन जीने की कला को समझना होगा। यह प्राकृतिक वायरस नहीं है। यह आर्टिफिशियल वायरस है और अब पूरी दुनियाभर के देश इसकी वैक्सीन की खोज में लगे हुए हैं। अब तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाया है, मगर उम्मीद है कि जल्द से जल्द इसकी वैक्सीन आ जाएगी और उसके बाद इस समस्या का समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *