Home / किसान बिल वापस लिए जाने को लेकर भाकिमयू सिंघानिया ने सौंपा ज्ञापन

किसान बिल वापस लिए जाने को लेकर भाकिमयू सिंघानिया ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के सिंघानिया के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल ने किसान बिल वापस लिए जाने को लेकर कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित एक ज्ञापन पुलिस कमिश्नर द्वारा अधिकृत अधिकारी को सौंप कर मांग की जो मांगे निम्न है
1. आवश्यक वस्तु ( संशोधन ) विधयेक, 2020
2. कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य ( संवर्धन और सुविधा) विधयेक, 2020
3. मूल्य आश्वासन पर समझौता और कृषि सेवा बिल,2020
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस के सिंघानिया जी ने बताया कि किसान हित में निर्णय लेकर उपरोक्त बिलों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए साथ ही बताया कि सरकार का यह तानाशाही पूर्ण रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आज किसानों को धरने पर बैठे सात माह हो गए है परंतु अभी तक सरकार द्वारा उनकी सुध नहीं ली गई इस दौरान लगभग 500 से अधिक किसान भाई धरना स्थल पर शहीद हुए हैं उनकी कुर्बानी बिल्कुल भी व्यर्थ नहीं जाएगी आने वाले समय में वृहद आंदोलन किया जाएगा उक्त मौके पर कल्पना सिंघानिया, चंद्रपाल यादव,अनुराग, सुरेश गौतम, नगवामऊ खुर्द के वर्तमान बीडीसी अवधेश,आँशु गुप्ता, अतुल राजवंशी, मोहम्मद रेहान खान, काकोरी ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, उपाध्यक्ष सबाब आरसी, सबा खान, कमलेश भारती, सभासद नइम् अली आदि समेत तमाम पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *