Home / किसानों द्वारा घोषित भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिला- महानगर लखनऊ कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

किसानों द्वारा घोषित भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिला- महानगर लखनऊ कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

Spread the love

लखनऊ 08 दिसम्बर।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशानुसार किसान संगठनों द्वारा किये जा रहे देशव्यापी आन्दोलन ‘भारत बन्द’ को सफल बनाने के लिए आज  महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में  महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चौहान एवं  जिला अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये तीन काले कृषि कानून – कृषक उपज, व्यापार वाणिज्य अधिनियम, कृषक मूल्य आश्वासन करार अधिनियम व आवश्यक वस्तु अधिनियम के विरूद्ध प्रदर्शन कर किसान संगठनों के इस भारत बन्द आन्दोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए आवाज बुलन्द की और इन तीनों काले कानूनों को किसान हितों में वापस लिये जाने की मांग की।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों और तीन किसान विरोधी बिल पास किये जाने के खिलाफ देशभर के किसान संगठन और पूरे देश में किसान विगत 13 दिनों से आन्दोलनरत हैं। इस भयानक सर्द रातों में सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की जा रही बर्बर कार्यवाही के बावजूद किसान भाजपा द्वारा लगाये गये किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग पर कायम हैं। केन्द्र सरकार किसानों से जबरन उसका अधिकार छीन रही है। किसानों के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होने कहाकि यह तीनों काले कानून किसान विरोधी हैं जिसे सरकार अपने चहेते चंद पूंजीपति घरानों के इशारे पर व उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए किसानों पर जबरन थोपना चाहती है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों के लिए इस काले कानूनों को वापस लिये जाने तक संघर्ष करेगी।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, श्री प्रमोद कुमार सिंह, डा0 शहजाद आलम, श्री रईस अहमद, श्री जगदीश बाल्मीकि, श्री शाहिद अली, श्री योगेश्वर सिंह, श्री आर0बी0 सिंह, श्री के0के0 शुक्ला, श्री इस्लाम अली, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री मुशर्रफ इमाम, श्री राजेश सिंह काली, श्री अमित मिश्रा, श्री प्रवीन सिन्हा, श्री अशोक उपाध्याय, श्री आनन्द गुप्ता, श्री अनस रहमान, श्री जितेन्द्र पाण्डेय, श्री संजय कश्यप, श्री अजय वर्मा, श्री छोटेलाल चैरसिया, श्री प्रभात गुप्ता, मो0 हारून, मो0 जमाल, श्री सुरेश पाल, श्री अतुल शुक्ला, श्री सौरभ रस्तोगी, श्री आकाश तिवारी, श्री अजय द्विवेदी, श्री रामपाल यादव, श्री सुरेन्द्र सक्सेना, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री लियाकत अली, श्रीमती आस्था तिवारी, श्रीमती राधा पाण्डेय, श्री खुशेन्द्र गौड़, मो0 अकील, श्री शहनवाज, श्री दिनेश दीक्षित सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *