उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने आज ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर जनपद लखनऊ में कारगिल स्मृति वाटिका पर कारगिल युद्ध के महानायकों, भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है, लेकिन अगर कोई युद्ध थोपेगा तो हमें अपनी मातृभूमि की एक-एक इंच जमीन को वापस लेने का अधिकार है, साथ ही दुश्मन को हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि उसकी आने वाली पीढ़ियां भारत की तरफ टेढ़ी निगाहों से देखने की हिम्मत न कर सकें।





