कानपुर 26 अगस्त 2020 मोहर्रम 5 तारीख , ग्वालटोली मक़बरा कानपुर के जाने-माने व्यक्ति डॉक्टर फ़राज़ के घर कल मजलिस का आयोजन था।
जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा संबंधित थाने को मजलिस में ज्यादा लोग होने की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस , डॉक्टर फ़राज़ के घर पहुंच डॉक्टर फ़राज़ को पुलिस थाने ले गयी। जिसकी सूचना ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास को दी गई। मौलाना यासूब अब्बास ने पुलिस के आला अधिकारी से बात चीत कर देर रात डॉक्टर साहब को थाने से घर जाने दिया गया। मौलाना यासूब अब्बास में शांति बनाए रखने की अपील की ,
इस संबंध में इमामे जुबान कानपुर मौलाना सईद अब्बास ख़ान से बातचीत करने पर उन्होंने कानपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है ।
उन्होंने कहा है कि मजलिसो में डब्ल्यूएचओ व भारत सरकार की गाइडलाइंस का पूर्ण रुप से पालन किया जाना चाहिए ।क्योंकि कोविड-19 महामारी इस वक्त जोरों पर पर है ।जिसकी चपेट में हिंदुस्तान के कई लाख लोग आ चुके हैं। इस महामारी को रोकने के लिए हम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रखना चाहिए ।ताकि इस महामारी को ख़त्म किया जा सके।