Home / कांग्रेस, बसप छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता

कांग्रेस, बसप छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्खिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए हजारों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी छोड़ कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पंचायती निरंजनी अखाड़े के बाल योगी स्वामी महामण्डलेश्वर श्री सत्यात्मानंद गिरि भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुये।
इस अवसर पर सर्वश्री राजपाल सैनी पूर्व सांसद श्रीमती काजल निषाद पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस गोरखपुर, जितेन्द्र कुमार पूर्व विधायक चकिया, तूफानी निषाद राष्ट्रीय महासचिव फिशर मैन कांग्रेस, अरूण कुमार निषाद प्रदेश सचिव निषाद पार्टी, मोहम्मद हकीम आर्या चेयरमैन सिद्धौर बाराबंकी, राम निवास पाल, जितेन्द्र त्रिपाठी सहित सैकड़ों प्रमुख लोग समाजवादी पार्टी के सदस्य बने।
सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने श्री सत्येश यादव के गाने का विमोचन किया। श्री राधेश्याम पाल और श्री राज यादव के गीत का भी विमोचन हुआ। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने श्री अमित त्रिपाठी द्वारा सम्पादित ‘जनेश्वर मिश्र स्मारिका‘ तथा श्री चंचल श्रीवास्तव, श्री फाजिल खान, श्री नदीम ज़फर द्वारा लिखित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *