Home / कांग्रेस पार्टी ने संजय झा को प्रवक्ता पद से हटाया।

कांग्रेस पार्टी ने संजय झा को प्रवक्ता पद से हटाया।

कांग्रेस पार्टी ने संजय झा को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। इस संबंध में एक चिट्ठी जारी कर कहा गया है कि इसका निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने लिया है। इसके साथ ही पार्टी ने अपने नैशनल मीडिया पैनलिस्टों की सूची में अभिषेक दत्त और साधना भारती का नाम जोड़ दिया है।

कांग्रेस सेक्रटरी की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के नैशनल मीडिया पैनलिस्ट के रूप में नियुक्ती को मंजूरी दी है।’ आगे कहा गया है, ‘कांग्रेस प्रेजिडेंट ने संजय झा को कांग्रेस प्रवक्ता के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।’ इस चिट्ठी को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *