कांग्रेस के 135वे स्थापना दिवस पर प्रियंका गांधी का बयान

    0
    66

    लखनऊ 28 दिसंबर 2019 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करती हूं। आज के परिदृश्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है।
    आज सबसे ज्यादा देश के नौजवानों को सरकार दबाने का काम कर रही है। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठता है उसकी आवाज बन्द कर दी जाती है। आज देश मे वही शक्तियां काम कर रही है जिन्होंने देश की आज़ादी में कोई योगदान नही दिया वही लोग आज Caa और nrc जैसे कानून लाते है जो कि असंवैधानिक है।
    मौजूदा सरकार दमनकारी नीति अपना रही है जो ठीक नहीं है।
    जब जब देश मे संकट होता है तब तब कांग्रेस कार्यकर्ता खड़ा होता है आज हम फिर सामने जनता के साथ खड़े हैं। हमारे दिल मे अहिंसा करुणा बसाई गई है।
    यूपी में महिलाएं डर रही है।
    महिलाओ की सुरक्षा के लिए  आज प्रदेश में कोई बोलने वाला नही है।
    उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाना हमारा फर्ज है। काँग्रेस का आज संघर्ष का दौर है। लेकिन कांग्रेस पूरी ताकत के साथ देश की जनता के साथ खड़ी है।
    उन्होंने उत्साह और अनुभव को एक साथ आने को कहा और स्पष्ट किया कि जहाँ नौजवान की ऊर्जा जरूरी है तो बुजुर्ग का अनुभव भी उतना ही जरूरी है।
    पार्टी की स्थापना अंग्रेजी शासन में बड़ी मुश्किल से हुई। दशको तक काँग्रेस पार्टी ने त्याग और बलिदान दिया।हमारे देश की धरती पर हर बिरादरी है जिसे कोई अलग नही कर सकता।
    सरदार पटेल , महात्मा गांधी , जवाहरलाल नेहरू ने   देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
    यूपी में दूसरी विपक्ष की पार्टिया ज्यादा कुछ कह नही रही है…वे डर रही है या क्या है मुझे नही पता लेकिन काँग्रेस पार्टी लगातार आवाज़ उठती रहेगी।हमारी पार्टी डरने वाली नही है। जनता की आवाज को सरकार कायरता से बंद करने का काम कर रही है।
    देश भर में एन आर सी और सी ए ए के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर सरकार ने कायराना तरीके से आवाज बन्द करने का काम किया है।
    यूपी के गाँव मे किसान रो रहा है।
    किसानों के उपज का दाम नही मिल रही है। महिलाओ पर अत्याचार बढे। उन्नाव की घटना से मैं बेहद हैरान हूं। हमारा एक ही कार्य है कर्तव्य है देश की जनता को सुरक्षा देना।
    जहाँ किसान और मजदूर परेशान है हम सड़क पर खड़े होकर आवाज़ उठाने का काम करेंगे।
    क्यूं कि किसानों ने भी इस देश के लिए बहुत संघर्ष किया। आज देश मे बहुत संकट है। पिछले दिनों बहुत हिंसा हुई। देश का नोजवान और किसान परेशान है।
    प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नसीहत दी और कहा कि हमारे लिए हमारे महापुरुष हमेशा मार्ग प्रशस्त करते हैं सहयोग करते हैं हमें हमेशा प्रेरणा देते हैं। देश मे जब अग्रेंजों की तानाशाही थी तब महात्मा गांधी जी ने चंपारण में किसानों को संगठित किया सरदार पटेल ने बारडोली में किसानों को संगठित किया और उनकी आवाज उठाई।
    पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश में किसानों की आवाज उठाई और अंग्रेजों के खिलाफ लड़े। अग्रेंज देश में में फुट डालते थे लेकिन आजादी की लड़ाई में सभी का योगदान रहा चाहे वह हिन्दू हो मुस्लिम हो जैन हो बुद्ध हो सभी जाति के लोगों ने लड़ाई लड़ी कुर्बानी दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here