Home / कांग्रेस की पदयात्रा से पहले,कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार,जितिन प्रसाद नजरबंद

कांग्रेस की पदयात्रा से पहले,कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार,जितिन प्रसाद नजरबंद

उत्तर प्रदेश 30/9 /2019 कांग्रेस ने शाहजहांपुर से लखनऊ तक पैदल मार्च निकालने का फैसला किया था। जिससे शायद योगी सरकार प्रसन्न नहीं थी।
प्रशासन ने त्यौहारों और धारा-144 का बहाना बनाकर इसे रोक दिया।
यह पद यात्रा पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद यौन शोषण प्रकरण को लेकर सोमवार को कांग्रेस द्वारा शाहजहांपुर से लखनऊ तक पैदल मार्च के रूप में निकलने वाली थी, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बावजूद कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने हर हाल में पद यात्रा निकालने की बात कही। परिणाम स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आवास पर जुट गए। इसके बाद प्रशासन ने जितिन प्रसाद को उनके घर में नजरबंद कर दिया। 10 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया गया।
विरोध स्वरूप जितिन प्रसाद ने एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जारी कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- योगी सरकार कांग्रेस के गांधीवादी तरीकों से बुरी तरह परेशान हो गई है। दमनकारी भाजपा – योगी सरकार ने सभी कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद कर दिया।
कांग्रेस विधानमंडल नेता अजय सिंह लल्लू और राष्ट्रीय सचिव अजय गुर्जर समेत 10 से ज्यादा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया है। जबकि विधायक आराधना मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुष्मिता देव, रोहित चौधरी व प्रवक्ता राजीव त्यागी को गिरफ्तार किया गया है। जितिन प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर पहुंच कर कोशिश कर रही है। जितिन प्रसाद के घर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए इकट्ठा हैं।

प्रशासन बहानों का सहारा ले रहा है। उसके अनुसार दुर्गा पूजा, दशहरा जैसे त्यौहारों के मद्देनजर जिले में धारा-144 लागू है। कांग्रेस ने सिर्फ 2 हजार लोगो के शामिल होने की सूचना जिला प्रशासन को दी थी। लेकिन जहां आयोजन होना था, वहां इतनी भीड़ नहीं जमा हो सकती। ऐसे में सुरक्षा दे पाना संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *