Home / कांग्रेस कार्यालय पहुंचे रसोईया कर्मचारी

कांग्रेस कार्यालय पहुंचे रसोईया कर्मचारी

Spread the love

कांग्रेस कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में रसोईया कर्मचारी पहुंचे। रसोईया कर्मचारियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने जूनियर और प्राइमरी को संविलियन किया है।
संविलियन के कारण सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं।
15 सालों से सेवाएं देने वाले कर्मचारियों का वेतन बढ़ने के बाद हटाया गया।
आंगनबाड़ी के छात्रों का भोजन बनाने का काम रसोइया करते थे।
रसोईया के तमाम कर्मचारी और पदाधिकारी कांग्रेस कार्यालय में मौजूद हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सीएम योगी को ज्ञापन सौंपना चाहते हैं।
पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों की संख्या में आये रसोइयों ने कांग्रेस कार्यालय में डेरा डाला है।
कांग्रेस कार्यालय पर कई थानों की फोर्स समेत बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *