Home / कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने चारबाग़ स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने चारबाग़ स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से हर तरफ अफरा तफरी का माहौल है। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कोरोना के मद्देनजर सभी मॉल, जिम व मल्टीप्लेक्स बंद रखने के निर्देश दिए है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूबे के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। और शाशन प्रशाशन मुस्तैद है। विपक्ष भी भला कहाँ पीछे रह सकता है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में चारबाग़ स्टेशन पर एक अभियान चलाया जिसमें स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों के सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाया गया। साथ ही मशीन से उनका चेकअप हुआ और मास्क बाटें गए। चारबाग रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान चलाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय की अगुवाई में ये अभियान चला। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए कांग्रेस ने अभियान चलाया है। हमने सैनिटाइजर से हाथ धुलवाएं हैं, साथ ही मास्क भी वितरित किया है। हम प्रदेश वासियों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *