Home / अन्य राज्य / एशियाई महिला हौको प्रतियोगिता के दो मैच 11-12 नवम्बत के लोबो का कियाशुभंकर’ का अनावरण

एशियाई महिला हौको प्रतियोगिता के दो मैच 11-12 नवम्बत के लोबो का कियाशुभंकर’ का अनावरण

Spread the love

पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में बिहार में पहली बार 11 से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर में आयोजित होनेवाली वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 के ‘लोगो’ डिजाइन और ‘शुभंकर’ का अनावरण किया। इस प्रतियोगिता में छह देशों- भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता का शुभंकर ‘गुड़िया’ बिहार की राज्य पक्षी गौरैया से प्रेरित है। इस प्रतियोगिता के ‘लोगो’ का डिजाइन गौरवशाली बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत और सर्वांगीण विकास का प्रतीक है।

बिहार के राजगीर में भव्य खेल परिसर का निर्माण कराया गया है, जिसमें विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों से आने वाली खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए बिहार पूरी तरह तैयार है। प्रतियोगिता का आयोजन पूरी तरह सफल हो इसके लिए हरसंभव प्रयास और सहयोग राज्य सरकार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *