12 दिसंबर 2022 लखनऊ। ( सोमवार )
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मा0 श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षाे से प्रेरित होकर एडवोकेट कंचन दुबे के साथ आये सरोज द्विवेदी, शैली दुबे, नन्दिनी दुबे, वन्दना सोनी, पूजा श्रीवास्तव, समीरा बानो, बबिता मौर्या, चन्द्र प्रकाश दुबे, प्रदीप शुक्ला, दिनेश पाण्डेय, रविकांत, विपिन मिश्रा, हिमांशु पाण्डेय, अमित सिंह, विनीत कनौजिया, शहंशाह अजीज, शहजादे, शैफी, हैदर, दीप नारायण तिवारी, आनन्द, सचिन, अर्पित, राकेश मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी, अंकुर पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, प्रवेश दुबे, श्री प्रसाद द्विवेदी, अभय कश्यप, आकाश गुप्ता, पंकज सहित सैकड़ों अधिवक्तागणों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले अधिवक्ता साथियों का स्वागत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी जी ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है आप सभी आज से हमारे परिवार का हिस्सा है। आप लोगों के सहयोग से हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को गति मिलेगी तथा यात्रा का मूल उद्देश्य जन जनों तक पहुंचेगा। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आप कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा पर चलते हुए कांग्रेस संगठन को गतिशीलता प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, सीगल सेल के चेयरमैन श्री नितिन कुमार मिश्रा, विक्रम पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, अमानुर रहमान, अयोध्या कांग्रेस नेता शरद शुक्ला, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।





