Home / लखनऊ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया।

लखनऊ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया।

Spread the love

लखनऊ 27 मई।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी की गिरफ्तारी के विरोध में आज लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के सैंकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर एवं उपवास रखकर विरेाध प्रदर्शन किया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लाईव रहकर तानाशाह योगी सरकार के विरूद्ध आवाज बुलन्द करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को तत्काल बिना शर्त रिहा करने की मांग की एवं प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन की प्रति संलग्न है।
लखनऊ में लगभग 2500 लोगों लाईव होकर योगी सरकार की तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध किया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में मौजूद सैंकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी, नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री वीरेन्द्र चैधरी, श्री विश्वविजय सिंह, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, डा0 शहजाद आलम, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा0 आर0सी0 उप्रेती, श्री रईस अहमद, श्री ब्रजेश द्विवेदी, श्री प्रभात गुप्ता, श्री आर0बी0 सिंह, श्री अशोक उपाध्याय,श्री इस्लाम अली, श्री इरफान शेख, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री रंजीत कुमार, श्री राजेन्द्र पाण्डेय, श्री हाशिम अली, पूर्व पार्षद श्री के0के0 शुक्ला, श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल एडवोकेट, श्री अतीउर्रहमान, श्री संजय कश्यप, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री आंेकार मिश्रा, श्री नृपेन्द्र सिंह, श्री आदित्य चैधरी, श्री शिवम त्रिपाठी, श्री सुनील कुमार, श्री अनस रहमान, श्री फैय्याज अली, श्री सीमान्त खुराना सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *