लखनऊ- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि हम उ०प्र०सरकार से शिक्षा,बिजली,पानी,महिला सुरक्षा पर खुली बहस करना चाहते हैं ! परन्तु उ०प्र०सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया वर्तमान में चल रही शिक्षा नीति पर बात करने आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया कल दिल्ली से लखनऊ आ रहे हैं ! आम आदमी पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था पर बहस करने के लिये योगी सरकार के शिक्षा मंत्री को निमंत्रण दिया है! पूर्व आई एस जी आर भरवा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये !