लखनऊ की उर्दू अकादमी में बड़ा विवाद सामने आया है। अकादमी के सचिव शौकत अली के खिलाफ कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। शिकायत में अनियमितता, गबन और गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत के अनुसार, सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए 20 से 25 लाख रुपये का टेंडर दिया गया था। दो बार टेंडर निरस्त होने के बाद, तीसरी बार शौकत अली ने अपनी चहेती फर्म को टेंडर दिला दिया। इसके अलावा, मुशायरा और अन्य कार्यक्रमों के लिए नियम विरुद्ध राशि स्वीकृत की गई।
पाबंदी के बाद भी आउटसोर्सिंग पर संविदाकर्मी भर्ती किए गए और अकादमी के प्रचार प्रसार के लिए बिना कमेटी के टेंडर किया गया। शौकत अली पर आरोप है कि उन्होंने कई रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन रोक दी है और आईएएस स्टडी कोचिंग सेंटर का पूरा भुगतान कर दिया, जबकि नियम में 50% भुगतान कोचिंग पूरा होने के बाद होना चाहिए।





