Home / उत्तर प्रदेश / उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 2 दिन की बरेली-कानपुर दौरे पर

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 2 दिन की बरेली-कानपुर दौरे पर

Spread the love

लखनऊ: 6जून 2023

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, 7 जून 2023 (बुधवार)को बरेली व कानपुर नगर के दौरे पर रहेंगे। श्री मौर्य पहले लखनऊ से बरेली जाएंगे, उसके बाद बरेली से कानपुर नगर जाएंगे।
श्री मौर्य लगभग अपरान्ह 12.05बजे निर्मल रिसोर्ट मिनी बाईपास रोड, बरेली में आयोजित “मोर्चा सम्मेलन (संयुक्त)” में सम्मिलित होंगे।उसके बाद
सर्किट हाउस, बरेली में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ,तदोपरान्त जनपद बरेली की विकास एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

उसके बाद, बरेली से राज हेली० द्वारा हेलीपैड – चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर नगर पहुंचेंगे । वहां से स्टाफ कार द्वारा अपरान्ह 3.10बजे अंध-मूक विद्यालय, जवाहर नगर, कानपुर में आयोजित ” 7 मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन” में सम्मिलित होंगे। तदोपरांत सर्किट हाउस, कानपुर नगर मे विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद जनपद की विकास एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *