Home / उप्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्ठ पांडे के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किय

उप्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्ठ पांडे के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किय

Spread the love

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी जी के आज लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट से चारबाग होते हुए महाराणा प्रताप चैराहा (हुसैनगंज) पहंुचने पर उ0प्र0 युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदेश भर से आये हजारों की संख्या में उत्साहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों से भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया एवं अपनी अपनी गाडि़यों से श्रीमती गांधी के काफिले में शामिल होकर युवा कांग्रेस के झण्डे हाथों में लिए कांग्रेस का नारा बुलन्द करते हुए श्रीमती गांधी के निवास पहुंचे।

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वर्चस्व पाण्डेय ने बताया कि इसके उपरान्त श्रीमती प्रियंका गांधी जी के साथ सभी युवा कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरने में शामिल हुए।

प्रवक्ता वर्चस्व पाण्डेय ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय सहित संगठन प्रभारी अभिनव तिवारी, प्रदेश महासचिव अजीत सिंह, संदीप पाल, प्रदेश सचिव मुकेश अवस्थी, दिव्यांशु पाण्डेय, लखनऊ जिला अध्यक्ष अंकित तिवारी एवं सै0 इमरान, गाजीपुर शहर अध्यक्ष विपुल विनायक मिश्रा, गौरव शुक्ला सहित हजारों की संख्या में प्रदेश, जिला एवं शहर अध्यक्ष के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *