Home / उप्र के 22 लाख लोगों को रोज़गार देगी योगी सरकार

उप्र के 22 लाख लोगों को रोज़गार देगी योगी सरकार

Spread the love

लखनऊ 12 मार्च 2020 यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक आरोग्य मित्र की तैनाती की जाएगी। इस योजना से प्रदेश के 22 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे।मुख्यमंत्री योगी लोकभवन में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कौशल सतरंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।कार्यक्रम में उन्होंने सीएम युवा हब समेत सात नई योजनाओं का शुभारंभ किया। समारोह में कौशल प्राप्त व आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में मास्क लगाकर हिस्सा लिया। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करने के साथ ही सावधानियां बरतने के आदेश दिए थे। जिसे ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राएं मास्क पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *