लखनऊ, 1 मई 2025 उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक चुनौतियां मुझे पसंद हैं के विमोचन समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने अपने कर-कमलों से पुस्तक का विमोचन किया।
यह पुस्तक, जो राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणादायी जीवन-यात्रा को समेटे हुए है, समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसका कथानक उनकी दृढ़ता और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण को उजागर करता है।
उपराष्ट्रपति ने लखनऊ में ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ पुस्तक के विमोचन समारोह में भाग लिया





