प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज लखनऊ के हुसैनगंज में स्थित छितवापुर अर्बन हेल्थ एवं वेलफेयर सेन्टर का भ्रमण किया तथा वहां लगे हेल्थ ए0टी0एम0 केन्द्र का अवलोकन किया। राज्यपाल जी ने वेल्फेयर संेटर पर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा टी0बी0 ग्रस्त बच्चों को फल वितरित किये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सूर्य कुमार गंगवार, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश राज्यपाल ने किया भ्रमण





