Home / उत्तर प्रदेश में 27 नए पॉजिटिव मिले,चार लखनऊ से,

उत्तर प्रदेश में 27 नए पॉजिटिव मिले,चार लखनऊ से,

Spread the love

लखनऊ 9 अप्रैल 2020 उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार देर रात को 27 नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद राज्य में इनकी संख्या बढ़कर 387 हो गई है। जो नए मामले सामने आए, उनमें सबसे ज्यादा 19 आगरा में, चार लखनऊ में और दो सीतापुर और एक मामला हरदोई से था। उधर, राज्य सरकार ने 15 जिलों के 100 से ज्यादा कोरोना हॉट स्पॉट में टोटल लॉकडाउन कर दिया है। हॉट स्पॉट वे इलाके हैं, जहां संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले मिले हैं। पूरे जिले को सील नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *