Home / उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, अलग-अलग हादसों में 43 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, अलग-अलग हादसों में 43 लोगों की मौत

Spread the love

उत्तर भारत के कई हिस्सों में 30 मई को बारिश, आंधी-तूफान आया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 43 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसपर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को तत्काल प्रभाव से 4-4 लाख रुपये मुहैया कराए जाएं। साथ ही घायलों का इलाज कराया जाए।
सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राहत आयुक्त ने सूचित किया है कि 30 मई को बारिश, आंधी-तूफान की वजह से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 43 लोगों की मौत हुई है। उन्नाव में 8 और कन्नौज में पांच लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में घर गिरने से दो लोगों की मौत हुई है और अलग-अलग जगहों पर 6 लोग घायल भी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *