Home / उत्तर प्रदेश / उत्तर प्रदेश के कई जिलों में निकली भारत छोड़ो यात्रा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में निकली भारत छोड़ो यात्रा

Spread the love

13 दिसंबर 2022 लखनऊ। ( मंगलवार )

भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शुरू हुई उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा आज अवध जोन में तीसरे दिन जनपद श्रावस्ती में, ब्रज जोन में आज यात्रा के चौथे दिन जनपद फर्रूखाबाद, बुदेलखंड जोन में छठे दिन जनपद जालौन, पूर्वाचल जोन में पांचवे दिन में जनपद आजमगढ़, प्रयागराज जोन में तीसरे दिन जनपद प्रतापगढ़ तथा पश्चिमी जोन में पांचवे दिन जनपद गाजियाबाद में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है।

गाजियाबाद में यात्रा प्रारंभ कर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने कहा कि यह प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा श्री राहुल गांधी जी नेतृत्म में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में निकाली जा रही है। बढ़ती हुई बेरोजगारी, उद्योग व्यापार में मंदी, अमीर गरीब के बीच बढ़ती खाई, संसाधनों की लूट, कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारों एवं किसानों की बढ़ती हुई आत्महत्या, सांप्रादायिक विद्धेष, किसान प्रधान देश में किसानों की दुर्दशा, से प्रदेश के साथ साथ ही पूरा देश जूझ रहा है। आज परिवर्तन ही एक मात्र विकल्प है जिससे देश की जनता को एकजुट रखा जा सके तथा नफरत के माहौल को समाप्त किया जा सके।

वहीं प्रांतीय अध्यक्ष विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी जी ने जनपद आजमगढ़ से यात्रा शुरू होने पर कहा कि आज प्रदेश सहित पूरे देश में नफरत का माहौल भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाया जा रहा है, जिसे रोकना हर देशवासी का कर्त्वय है। इसी नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए आपसी भाईचारा और मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। महंगाई और बेरोजगारी इस सरकार की दो भुजाएं बन चुकी हैं, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दही, लस्सी, आटा, चावल, सहित सभी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स लगाकर और महंगा कर गरीब एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक यात्रा करेगी और जनहित के मुद्दे पर सदैव संघर्षरत रहेगी। इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है जिसकी चर्चा गांव-गांव तक हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *