Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1
उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की* – The Revolution News
Home / उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की*

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की*

Spread the love

लखनऊ 7 मई 2020

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि
कल से शुरू होने वाले अनलाॅक के दूसरे चरण के लिए जिलाधिकारियों, मण्डलायुक्तों से संवाद बनाया जाए। कोविड एवं नाॅन कोविड अस्पतालों का नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मण्डलायुक्त अपने-अपने मण्डलों में विकास, राजस्व सम्बन्धी गतिवधियों को आगे बढ़ाने के लिए समीक्षा करें।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के शुरू होने के उपरान्त एक्सप्रेस-वे, मेडिकल काॅलेज, विश्वविद्यालय, सड़क, नहर इत्यादि के निर्माण कार्यों में श्रमिकों, कामगारों का रोजगार दिया जा सकता है। उद्योग, कृषि, उद्यान, निर्माण आदि के क्षेत्र में रोजगार की सभी सम्भावनाओं को तलाशा जाए। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में श्रमिकों, कामगारों को रोजगार देकर यूपी का नव निर्माण हो सकेगा।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 15 जून से श्रमिकों, कामगारों को रोजगार देने के सम्बन्ध में व्यापक कार्ययोजना बनाए।
ग्राम्य विकास, नगर विकास विभाग स्ट्रीट वेंडरों को लोन दिलाने के लिए समन्वित कार्यवाही करें।
ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन का कार्य लागातार किया जाए।
प्रदेश के सभी कोविड व नाॅन कोविड अस्पतालों में डाॅक्टर, नर्स इत्यादि लगातार राउण्ड लेते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *