Home / इमामबाड़ा सैयद तक़ी साहब की मजलिस सुबह 9:00 बजे

इमामबाड़ा सैयद तक़ी साहब की मजलिस सुबह 9:00 बजे


लखनऊ, 8 अगस्त, 2021ः… जन्नतमाआब सूसाइटी के सचिव नदीम अब्बास नकवी ने बताया है कि इमाम बड़ा सैयद तकी साहब अकबरी गेट, मस्जिद तहसीन अली खान, चौक, लखनऊ मे पहली मुहर्रम से 9 मुहर्रम तक मजलिस सुबह 9 बजे होगी। जिसमें मुमताज उलेमा सैयद सैफ अब्बास नकवी साहिब किबला को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम का विवरण बताते हुए सैयद नदीम अब्बास नकवी ने कहा कि 05 मुहर्रम को हजरत औन और मुहम्मद अ0स0 का ताबूत और 06 मुहर्रम को हजरत अली अकबर अ0स0 का ताबूत 08 मुहर्रम को अलम मुबारक तथा 09 मुहर्रम को शबीहें के दर्शन होंगे।

नदीम अब्बास नकवी ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर मजलिसें आयोजित की जायेंगी जिसमें विशेष रूप से मास्क, सामाजिक दूरी के साथ भाग ले सकेंगे और ऑनलाइन मजलिस मे हुसैनी चौनल पर लाइव भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *