Home / इंसान के शरीर में सूअर का दिल डॉक्टर ने किया ट्रांसप्लांट

इंसान के शरीर में सूअर का दिल डॉक्टर ने किया ट्रांसप्लांट

Spread the love

दुनिया में पहली बार एक अमेरिकी व्यक्ति में अनुवांशिक रूप से परिवर्तित सूअर का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया है.

57 साल के डेविड बेनेट के डॉक्टरों ने बताया है कि बाल्टिमोर में सात घंटे तक चली प्रायोगिक प्रक्रिया के तीन दिन बाद 57 वर्षीय डेविड बेनेट स्वस्थ हो रहे हैं.

सर्जरी से पहले बेनेट ने दिन में कहा था कि ‘यह ट्रांसप्लांट जियो या मरो जैसा है.’ उन्होंने कहा था, “मैं जानता हूँ कि यह अंधेरे में तीर चलाने जैसा है लेकिन यही मेरा आख़िरी मौक़ा है.”

बेनेट की अगर यह सर्जरी नहीं होती तो वह ज़िंदा नहीं रहते. इसी आधार पर यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेरीलैंड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों को अमेरिका के स्वास्थ्य विनियामक ने इस प्रक्रिया के लिए विशेष छूट दी थी.

यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेरीलैंड स्कूल ऑफ़ मेडिसिन ने एक बयान में सर्जन बार्टले पी. ग्रिफ़िथ के हवाले से कहा है कि यह सर्जरी दुनिया को ‘अंगों की कमी के संकट को सुलझाने की दिशा में एक क़दम नज़दीक लाई है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *