दलित आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया था .
इस एलान का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है,
झारखंड में कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं.
जिसमे बस सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से बस अड्डों से बसें नहीं निकलते हुए वीडियो एवं पोस्ट डाली जा रही
बिहार जहानाबाद में बंद समर्थको ने सड़कों पर नारेबाज़ी की बिहार के ही आरा में बंद समर्थक रेलवे लाइनों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
राजस्थान के कई शहरों में दुकाने बंद हैं. बंद का असर कई राज्यों में साफ़ दिख रहा है.
प्रदर्शनकारियों ने बिहार संपर्क एक्सप्रेस को दरभंगा में रोक दिया है.
हालांकि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के इस बंदी के समर्थन देने के बाद भी उत्तर प्रदेश में बंद का बहुत असर देखने को नहीं मिल रहा है,
ज्यादातर ये देखने को मिल रहा है कि जहां बीजेपी की सरकार है, वहाँ बंद का असर काम देखने को मिल रहा है




