Home / आप ने जारी की उप्र विधानसभा चुनाव के लिए 100 प्रत्याशियों की सूची

आप ने जारी की उप्र विधानसभा चुनाव के लिए 100 प्रत्याशियों की सूची

Spread the love

लखनऊ : आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए 100 विधानसभा प्रभारी /संभावित प्रत्याशियों की पहली सूची बुधवार को जारी की। प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर विधानसभा प्रभारियों के नाम घोषित करते हुए बताया कि ये साथी पार्टी के अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने का काम करेंगे, इनका काम सही रहा तो इनको ही पार्टी वहां अपना प्रत्याशी बनाएगी। इस सूची में पिछड़े वर्ग से 35 प्रभारी बनाकर उन्हें बड़ा प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। वहीं, आप की इस सूची में 20 ब्राह्मण 16 दलित और 5 मुस्लिम नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। संजय सिंह ने बताया कि सूची में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। सूची में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट से लेकर नौजवान, किसान हर वर्ग से लोगों को शामिल किया गया है।
लखनऊ में इन्हें बनाया गया विधानसभा प्रभारी
लखनऊ मध्य से नदीम अशरफ जायसी, उत्तर से अमित श्रीवास्तव, पश्चिम से राजीव बक्शी , कैंट से दुर्गेश सिंह, सरोजिनी नगर से रोहित श्रीवास्तव, बख्शी का तालाब से बलीराम वर्मा और मोहनलालगंज सूरज कुमार प्रत्याशी बनाये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *