उत्तर प्रदेश में फर्जी डिग्री के जरिए नौकरी पाने वाले 1701 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की आगरा यूनवर्सिटी की 2004-05 बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर करीब 4000 शिक्षकों को बेसिक में नौकरी मिल गई थी। जुलाई 2018 में तत्कालीन अपर मुख्य सचिव (बेसिक) प्रभात कुमार ने जिलाधिकारियों से कहा था कि वे एडीएम की अगुआई में कमिटी बनाकर 2010 के बाद बेसिक में हुईं सभी भर्तियों की जांच करें। 2.25 लाख से अधिक पद जांच के दायरे में थे। फर्जीवाड़े की जांच बाद में एसआईटी को दे दी गई थी। जांच के आधार पर अब तक 1701 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है।