Home / आगरा में आंधी-बारिश का कहर : 200 से ज्यादा पेड़ गिरे… पूरे शहर की बिजली गुल ।

आगरा में आंधी-बारिश का कहर : 200 से ज्यादा पेड़ गिरे… पूरे शहर की बिजली गुल ।

Spread the love

31/5/2020

आगरा जिले में शुक्रवार शाम सात बजे मौसम का मिजाज अचानक से बिगड़ गया। करीब 124 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद ओलों के साथ तेज बारिश हुई। इससे जिलेभर में भारी नुकसान हुआ है।

कई मकान में ढह गए। इससे एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। 200 से ज्यादा पेड़ धराशायी हुए हैं। बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बंद कर दी गई।

शुक्रवार सुबह बारिश होने से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। शाम होते-होते मौसम फिर बिगड़ गया और तकरीबन सात बजे आई तेज आंधी से लोग सहम गए। लगभग 35 मिनट तक चली आंधी ने जमकर तबाही मचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *