Home / आईएससी में लखनऊ के सुमित को मिले 99.75 प्रतिशत अंक

आईएससी में लखनऊ के सुमित को मिले 99.75 प्रतिशत अंक

Spread the love

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के आईसीएसई (10 वीं) और आईएससी (12वीं) के नतीजे शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। दोनों ही परीक्षाओं में शहर के होनहारों का दबदबा रहा है। छात्रों ने अपनी मेहनत से खूब अंक बटोरे हैं। इतिहास, भूगोल से लेकर गणित, भौतिक विज्ञान जैसे विषयों में भी छात्रों को 100-100 अंक मिले हैं।

आईएससी (12वीं) : राजधानी के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के छात्र सुमित कुमार त्रिपाठी ने 400 में से 399 अंक यानी 99.75 प्रतिशत हासिल किए हैं। बता दें, वर्ष 2019 के नतीजों 99.75 प्रतिशत अंक पाने वाले होनहार ने देश में दूसरे स्थान पाया था। इसी स्कूल की छात्रा श्रेष्ठा सिंह और रुखसार ने 400 में 398 यानी 99.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ला मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज की छात्रा नूरिया फातिमा को भी 99.5 प्रतिशत अंक मिले हैं। इस सूची में 99.25 प्रतिशत अंक पाने वाले होनहारों की संख्या करीब पांच है। इनमें, अदीबा आदिल, खुशी वर्मा, सृष्टि, प्रखर मनी त्रिपाठी और साधिक्य श्रीवास्तव ने 400 में 397 अंक हासिल किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *