Home / असफलता को सफलता बताने का हुनर देश के लिए घातक। सोनिया गांधी ब्रिगेड

असफलता को सफलता बताने का हुनर देश के लिए घातक। सोनिया गांधी ब्रिगेड

Spread the love

31 मई 2020

अखिल भारतीय सोनिया गांधी ब्रिगेड ने आज एक वेबीनार का आयोजन किया जिसमें इस बात पर चर्चा की गई कि भाजपा सरकार ने 6 साल में क्या किया और जिन कार्यों को सफलता की श्रेणी में लाकर देश के सामने रख रहे हैं क्या वह वास्तव में सफलता है या फिर देश के लिए असफलता।
इस वेबिनार में चर्चा के लिए मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री लाल सिंह राष्ट्रीय महासचिव श्री डीके सोनकर लखनऊ नगर अध्यक्ष श्री सैयद एम अली तक़वी, शाबू ज़ैदी, सैयद अब्बास और डॉक्टर आकाश विक्रम मौजूद थे।
वेबिनार में इस बात पर चर्चा की गई कि सरकार ने पहले 5 साल पूरे करने के बाद दूसरी बार जब सरकार बनाई तो उन्होंने नारा दिया था सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास तो क्या वास्तव में आज सबका विकास हुआ सब का साथ मिला सबका विश्वास हासिल हुआ।
वेबीनार में बोलते हुए लखनऊ नगर अध्यक्ष सैयद एम अली तक़वी ने कहा कि साठ साल बनाम छः साल का अगर मूल्यांकन किया जाए तो यह बात सामने आती है कि पिछले 60 सालों में कांग्रेस पार्टी द्वारा जिन जिन चीजों का निर्माण किया गया जो उपलब्धियां हासिल की गई इन 6 सालों में भाजपा सरकार द्वारा उन चीजों को बेच डाला गया।
श्री तक़वी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनता के नाम पत्र लिखकर बताया कि इन 6 सालों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की गई लेकिन यह नहीं बताया कि ऐतिहासिक सफलता सरकार के हिसाब से है या जनता के हिसाब से क्योंकि उपलब्धि वही होती है जो जनता के हितों के लिए हो।
उन्होंने कहा के कांग्रेस सरकार ने पिछले 60 सालों में जनता को रोजगार दिया और रोजगार के जरिए जिन लोगों ने पैसा जमा किया भाजपा सरकार ने नोटबंदी करके उसको समाप्त कर दिया। कांग्रेस ने जिन हवाई अड्डों का निर्माण कराया भाजपा सरकार ने उसे अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों बेच दिया। कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई मनरेगा को जिसका भाजपा सरकार विरोध करती थी अब उसी पर काम कर रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा आधार कार्ड व्यवस्था के खिलाफ बोलने वाली भाजपा सरकार अब आधार कार्ड पर ही काम कर रही है। वास्तव में भाजपा सरकार कांग्रेस द्वारा निर्मित की गई भूमि पर अपनी फसल उगाने की चेष्टा कर रही है यही सरकार की असफलता है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री लाल सिंह ने कहा यह सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है सरकार ने राहत पैकेज का ऐलान किया लेकिन उसमें जनता को ऋण देने की बात की जा रही है यह बात समझ से परे क्योंकि लोन राहत पैकेज का हिस्सा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी मां-बाप के घर पर बच्चा जन्म लेता है और मां-बाप उसके पालन-पोषण के लिए ऋण लेते हैं इसका मतलब यह हुआ कि बच्चा पैदा होते ही कर्जदार हो गया यह है सरकार की व्यवस्था।
राष्ट्रीय महासचिव श्री डी के सोनकर ने कहा कि सरकार धारा 370, ट्रिपल तलाक, राम मंदिर जैसे मुद्दों को ऐतिहासिक सफलता बता रही है। क्या यह वास्तव में देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि इनमें से किसी भी कार्य से देश की जनता को कोई लाभ नहीं हो रहा है।
श्री सैय्यद तक़वी ने कहा कि वास्तव में 6 साल में सरकार की कोई उपलब्धि है तो वह है बेरोजगारी ,भूख, गरीबी, अर्थव्यवस्था का चौपट होना, जीडीपी का दर गिरना, नोटबंदी, का लागू होना, लोगों का एटीएम में लंबी लाइन लगाना, किसानों की आत्महत्या, बालाकोट हमला, सीए एनआरसी का शोर, नमस्ते ट्रंम्प से कोरोना का फैलना, कोरोना के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाना, श्रमिकों का पूरे देश में पैदल चलना, भारतीय इतिहास में पहली बार ट्रेनों का रास्ता भटक जाना, चीन का आंख दिखाना, नेपाल का दादागिरी करना, ईरान से रिश्ते खराब करना, एक करोड़ लोगों का बेरोजगार होना, ढाई महीने जनता का घर में कैद होने के बावजूद कोरोना का लगातार बढना।
क्या सरकार बता सकती है कि इन 6 सालों में कितने एम्स बने कितने आईआईटी और आईआईएम का निर्माण हुआ कितने राष्ट्रीय हवाई अड्डों का निर्माण हुआ कितने विश्वविद्यालय और स्कूलों का निर्माण हुआ।
इन सब का सरकार के पास कोई जवाब नहीं है हां सरकार की जो सबसे बड़ी उपलब्धि रही वह यह कि भारतीय जनता पार्टी का पूरे भारत में हर शहर में आलीशान दफ्तरों का निर्माण जरूर हुआ।
उद्योगपति दोस्त विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे डिफॉल्टर्स करोड़ों रुपए लेकर देश से भाग गए और सरकार ताली, थाली, दिया और आतिशबाजी में लगी रही।
सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि 70 साल में कांग्रेस ने जिस लोकतंत्र को मजबूत किया था उसी लोकतंत्र को मात्र 6 साल में भाजपा सरकार ने घराशायी कर दिया।
अंत में अखिल भारतीय सोनिया गांधी ब्रिगेड के सदस्यों से अपील की गई कि समाचार, न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की असफलताओं को जनता के सामने उजागर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *