Home / असदुद्दीन ओवैसी ने शहाबुद्दीन को शेर-ए-सिवान बताते हुए उनके इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

असदुद्दीन ओवैसी ने शहाबुद्दीन को शेर-ए-सिवान बताते हुए उनके इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

Spread the love

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की शनिवार को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मौत हो गई। उनके निधन के बाद सीएम नीतीश कुमार के साथ राजद सुप्रीमो लालू यादव व सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। एआइएमआइएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शहाबुद्दीन को शेर-ए-सिवान बताते हुए उनके इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि शहाबुद्दीन का शव उनके स्वजनों को सौंपा जाए, ताकि वे उन्हें बिहार के सिवान ला सकें।
हैदराबाद से सांसद असुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर अमित शाह को टैग करते हुए लिखा कि मो. शहाबुद्दीन के स्वजन उनका अंतिम संस्कार सिवान में करना चाहते हैं। लेकिन अधिकारी ऐसा करने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शहाबुद्दीन का ठीक से इलाज नहीं हुआ था। उन्हें एक कोरोना संक्रमित मरीज के साथ रखा गया था। एआइएमआइएम के अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि कम से कम राजद के पूर्व सांसद के गमजदा घर वालों को उनका अंतिम संस्कार करने की इजाजत दी जाए। उन्होंने लिखा कि जाहिर सी बात है कि मो. शहाबुद्दीन के स्वजन कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए उनका अंतिम संस्कार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *