Home / राष्ट्रीय / अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देश-दुनिया में खुशबू फैलाने का काम किया है :मौलाना यासूब अब्बास।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देश-दुनिया में खुशबू फैलाने का काम किया है :मौलाना यासूब अब्बास।

Spread the love

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता और महासचिव शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने बयान देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा फ़ैसला है और मैं इस फ़ैसले का दिल से स्वागत करता हूं क्योंकि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने शिक्षा के क्षेत्र में देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में तालीम की खुशबू फैलाने का काम किया है।

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि “अल्पसंख्यक दर्जे की अपनी अलग अहमियत और ताक़त होती है क्योंकि उसमें किसी की दख़ल अंदाज़ी नहीं होती है और संस्था के हित में कोई भी फ़ैसला लेने में किसी तरह की परेशानी पेश नहीं आती जहां तक तीन जजों की बेंच का सवाल है तो मेरी उम्मीद है कि वह बहुत अच्छा फ़ैसला लेगी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अल्पसंख्यक दर्जे को बरक़रार रखने का फ़ैसला करेगी.

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हमेशा एएमयू को लेकर इसलिए विवाद रहता है क्योंकि वह अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहा है. पूरे देश को एएमयू से बेहतरीन और क़ाबिल लोग मिले हैं जो आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रौशन कर रहे हैं इसी वजह से कुछ लोग एएमयू को शक की निगाह से देखते हैं और ये फ़ैसला उन नफ़रती लोगों के लिए बहुत बुरी ख़बर साबित हुआ है।

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि अगर एएमयू को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा मिला रहता है तो यह हमारे देश के अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ इस संस्था में तालीम हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छी बात है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *