आज रात को 10:00 बजे से प्रातः 1:00 बजे तक अरमा नर्सिंग होम पर कोविड-19 कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की जांच की जाएगी और उनको दवा भी दी जाएगी । इस कैम्प में फ्री कंसल्टेशन, फ्री दवाई, फ्री एन्टीजन टेस्ट किट, फ्री ऑक्सीजन सपोर्ट आदि जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
यह कैम्प रात को इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि रात को अक्सर मरीजों को डॉक्टर के न मिलने की शिकायत रहती है जिससे उनको काफी कष्ट उठाना पड़ता है।
यह जानकारी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर फरहान अब्बास ने दी।