Home / अरबपति बैंकर का बयान, भारत बन सकता है पूरी दुनिया का दफ्तर, लेकिन अपनाने होंगे ये उपाय।

अरबपति बैंकर का बयान, भारत बन सकता है पूरी दुनिया का दफ्तर, लेकिन अपनाने होंगे ये उपाय।

Spread the love

26/5/2020

मुंबई। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से देश में एक निराशा का माहौल है। अर्थव्‍यवस्‍था बंद पड़ी है और हर कोई उम्‍मीद कर रहा है कि स्थितियां जल्‍द सामान्‍य हों। इस बीच अरबपति बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्‍टर उदय कोटक ने कहा है कि भारत के पास काफी मौके हैं कि वह दुनियाभर का ऑफिस बन सकता है। उदय कोटक ने कहा है कि देश में कई प्रोफेशन ऐसे हैं जिनमें काफी टैलेंटेड लोग हैं। आज के समय में जब प्रतिद्वंदिता का समय है तो उन्‍हें मौका देकर भारत वर्ल्‍ड ऑफिस बन सकता है।
उदय कोटक ने एक ट्वीट किया है और बताया है कि भारत किस तरह से अपने पास मौजूद मौकों को तरक्‍की में बदल सकता है। उन्‍होंने लिखा, ‘चीन दुनिया की फैक्‍ट्री है, भारत इसका ऑफिस बन सकता है।’ बैंकर उदय ने उन टेक्‍नोलॉजी कंपनियों का उदाहरण दिया है जो अमेरिका में टैलेंट को भारी सैलरी पर हायर करते हैं, जबकि भारत में बहुत कम कीमत पर उनका वह काम हो सकता है। उन्‍होंने लिखा, ‘ गूगल, अमेरिकी इंजीनियर्स को घर बैठकर काम करने के लिए दो लाख डॉलर क्यों दे, जब उसे इसी काम के लिए भारत में बहुत सस्ते में लोग मिल सकते हैं। इसी तरह का मामला फाइनेंस एनालिस्ट, मार्केटिंग, आर्किटेक्ट आदि के लिए भी है। नई दुनिया नए अवसर पैदा करती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *