Home / अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन और रूस के साथ भारत पर भी मौत का सही आंकड़ा नहीं देने का आरोप लगाया।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन और रूस के साथ भारत पर भी मौत का सही आंकड़ा नहीं देने का आरोप लगाया।

अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट में डेमोक्रेटिक कैंडिडेट जो बाइडेन के साथ बहस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोनावायरस की मौतों को लेकर बड़ा बयान दिया. अपने संबोधन के दौरान कोरोनावायरस से अमेरिका में हुई मौतों के मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप ने बोलते हुए चीन और रूस के साथ भारत पर भी मौत का सही आंकड़ा नहीं देने का आरोप लगा दिया.
ट्रंप अमेरिका में लॉकडाउन लगाने और लाखों लोगों की मौत पर अपनी नीतियों का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर वो वक्त पर लॉकडाउन नहीं लगाते तो इससे भी ज्यादा लोगों की मौत होती. ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, ‘अगर हमने देश को खोले रखा होता तो बस दो लाख ही नहीं, इससे ज्यादा लोगों की जान गई होती. ये सब चीन की गलती है. और जब आप आंकड़ों की बात करते हैं तो आपको क्या पता चीन में कितने लोगों की मौत हुई है. रूस में कितने लोग मरे हैं या फिर भारत में कितने लोग मरे हैं. ये लोग सही आंकड़े नहीं देते हैं.’

ट्रंप ने जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘जब मैंने लॉकडाउन लगाया तो आपने मुझे रेसिस्ट, नस्लवादी बताया था. आपको लगा था कि ये बहुत बुरा फैसला था, लेकिन डॉक्टर फाउची ने खुद कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने लाखों जिंदगियां बचाई हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *