इनका पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है।भाग्यश्री का जन्म 23 फरवरी सन 1969 में हुआ था।
भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली(Sangli) के मराठी शाही परिवार से हैं। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा हैं और उनकी माता श्रीमंत अखंड सौभाग्यवती रानी राज्यलक्ष्मी पटवर्धन एक हाउसमेकर है। अपने बहनों में से सबसे बड़ी भाग्यश्री हैं। उनकी दो बहन मधुवंती और पूर्णिमा हैं।
अपने स्कुल ओर उसके बाद कॉलेज के दौरान ही भाग्यश्री डांस कला ड्रामा और गाने में अधिक रुचि रखती थी और हर कार्यक्रम में भाग लिया करती थी।
भाग्यश्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1987 के टेलीविजन धारावाहिक “कच्ची धूप” से की, जो लुइसा मे अलकॉट की लिटिल वुमन पर आधारित थी। भाग्यश्री को एक प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक अमोल पालेकर द्वारा धारावाहिक में अभिनय करने के लिए संपर्क किया गया था, जिन्होंने भागश्री को इस भूमिका के लिए मौका दिया। क्योंकि मुख्य कलाकार ने टीवी सेटअप को अचानक छोड़ दिया था।
भाग्यश्री को साल 1989 में व्यावसायिक रूप से सफल हिंदी फिल्म मैने प्यार किया से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ एक्टिंग किया। इस फिल्म में भाग्यश्री ने सुमन का किरदार निभाया था। यह उनकी अब तक की सबसे सफल और सबसे फेमस फिल्म बनी हुई है।
इस फ़िल्म की अपार सफलता के बावजूद उन्होंने फिल्मी लाइन को करियर बनाने के बजाए घरेलू ज़िन्दगी गुजारने का निर्णय लिया।इस फिल्म के लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (पदार्पण) के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
शादी के बाद वे अपने पति के साथ 2-3 फिल्मों में दिखाई दीं। उनकी ये शर्त कि उनकी फिल्मों में उनके पति को हीरो बनाया जाए, बॉलीवुड के निर्देशकों के गले नहीं उतरी, अंततः वे बॉलीवुड से गायब हो गयीं।
उसके बाद वे 2001 में फ़िल्म “हेलो गर्ल्स ” में दिखाई दीं।डॉक्यूमेंट्री फिल्म “सनसेट बॉलीवुड (2005)” में महत्वपूर्ण भूमिका का अभिनय किया।
2009 में उन्होंने नृत्य रियलिटी शो “झलक दिखला जा सीजन 3” में प्रतियोगी के रूप में भाग लिया।वह अपने पति के साथ, एक मीडिया कंपनी “श्रीनिर्वेश एंटरटेनमेंट” की प्रवर्तक हैं।
भाग्यश्री ने भाषायी फिल्म उद्योगों जैसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू, भोजपुरी, मराठी और बांग्लादेशी में काम किया।
अभिनय सफर आज भी बदस्तूर आज भी जारी हैं।




