अभिनेता और मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
उन्होंने 2008 के शो “बाबुल का आंगन” के द्वारा अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
उन्हें -लव यू जिंदगी -बालिका वधू”-और “दिल से दिल तक” में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने रियलिटी शो “झलक दिखला जा”, “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी” और “बिग बॉस 13” में भाग लिया और विजेता रहे | कोविड 19 लॉकडॉन समय में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर आर्थिक रूप से.गरीबों की मदद की। वह खुद अंधेरी क्षेत्र में अकेले रहते थे। उन्हें रात को हार्ट अटैक आया और उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 40 साल के सिद्धार्थ अविवाहित थे। उनकी बहन व मां मलाड में रहते हैं।
महाराष्ट्र पुलिस का कहना है अभी फ़ाउल प्ले सिद्धार्थ की मौत पर सामने नही आया है
बीएमसी के अनुसार सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के मामले में बीएमसी हेल्थ विभाग की टीम कूपर अस्पताल पहुंची
सिद्धार्थ मामले में कूपर अस्पताल के डीन से पूरी जानकारी ले रही है बीएमसी
कूपर अस्पताल के डीन ने बताया कि जब सिद्धार्थ को अस्पताल लाया गया था तो उनकी पहले ही मौत हो गयी थी
आगे पुलिस को सूचना दी गई है वो बॉडी का पंचनामा करेंगे और उसके बाद आगे मेडिकल प्रोसेस के तहत पोस्ट मार्टम वगैरह किया जाएगा ,
अस्पताल में एडमिट से पहले ही मौत हुई है इसीलिए पुलिस को सूचित किया गया है
लेकिन कैसे हुई है ये अभी कहना मुश्किल है ,मेडीकल और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और सिद्धार्थ के साथ रहने वालों के बयान भी लिये जाएंगे ,उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है