अफगानिस्तान के काबुल में एक बड़ा बम ब्लास्ट हुआ है. ये ब्लास्ट एक स्कूल के पास किया गया है और इस घटना में अब तक 30 लोगों की मौत 50 घायल की पुष्टि हो चुकी है. हैरानी की बात ये है कि इस कायराना हरकत के जरिए छोटे बच्चों को निशाना बनाया गया है. अभी तक किसी भी आंतकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।