Home / अगले 5 साल में 1 करोड़ आबादी हर साल कम होगी, China के एक्सपर्ट का दावा।

अगले 5 साल में 1 करोड़ आबादी हर साल कम होगी, China के एक्सपर्ट का दावा।

चीन दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां करीब 140 करोड़ लोग रहते हैं। एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि चीन की आबादी में अगले पांच साल में हर साल एक करोड़ की गिरावट हो सकती है। ये दावा किया है चीन के गुआंगडोंग एकेडमी ऑफ पॉप्यूलेशन डेवलपमेंट के निदेशक डोंग युझेंग ने। उन्होंने यह बात चीन के एक स्थानीय मीडिया संस्थान को इंटरव्यू के दौरान कही।
डोंग यूझेंग ने कहा कि चीन की आबादी अगले कुछ सालों में गिरनी शुरू हो जाएगी। साल 2019 में चीन में सिर्फ 1.46 करोड़ बच्चे पैदा हुए। जो कि 1949 से अब तक की सबसे कम जन्मदर रही है। साल 2018 की तुलना में 2019 में 5.80 लाख बच्चे कम पैदा हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *