Home / उत्तर प्रदेश / अखिलेश यादव पहुंचे ईदगाह,मौलाना खालिद रशाीद फिरंगी महली से की मुलाकात दी ईदुज्जुहा की बधाई

अखिलेश यादव पहुंचे ईदगाह,मौलाना खालिद रशाीद फिरंगी महली से की मुलाकात दी ईदुज्जुहा की बधाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज इमाम ईदगाह जनाब खालिद रशाीद फिरंगी महली साहब से मिलकर उन्हें ईदुज्जुहा की बधाई दी। मौलाना फिरंगी महली ने उनका स्वागत किया और उनके दीर्घायु की कामना की। अखिलेश यादव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायकगण श्री रविदास मेहरोत्रा तथा श्री अरमान खान और मौलाना नईमुर्रहमान साहब सहित सर्वश्री कामरान बेग पार्षद, देवेन्द्र सिंह यादव जीतू पार्षद, अदनान खान, फाकिर सिद्दीकी, नवीन धवन बंटी, यामीन खान, सऊद रईस, तारिक खान, सूफिया निजामी, शफात कुरैशी, सुएब सिद्दीकी एडवोकेट, फैसल खान, एजाज यूसुफ, राशिद मिनाई, बलवीर सिंह मान, आराधना सिंह सिकरवार, शब्बीर खान आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।
(राजेंद्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *