Home / राष्ट्रीय / अखिलेश यादव ने सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर दुख प्रकट किया

अखिलेश यादव ने सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर दुख प्रकट किया

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव ने भारत के पूर्व विधिमंत्री एवं सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शांति भूषण के निधन पर दुःख प्रकट करते हुये परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। वह सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रशांत भूषण के पिता थे।
श्री शांति भूषण श्री मोरार जी देसाई सरकार में विधि, न्याय एवं कम्पनी कार्य मंत्री थे। पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरागांधी के निर्वाचन को चुनौती देने वाले ऐतिहासिक मुकदमें में लोकबन्धु राजनारायण के वकील श्री शांति भूषण ही थे। श्री भूषण आजीवन भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ते रहे। श्री भूषण 97 वर्ष के थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *