समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पक्के वायदों का घोषणापत्र जारी कर दिया गया है।
समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता से पक्का वादा किया है कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) एवं आदिवासियों को उनका हक़ और सम्मान दिलाया जाएगा। जातीय जनगणना होगी और सभी को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी मिलेगी। पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना शुरू की जाएगी। महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकने के लिए 1090 की तर्ज पर रिस्पॉन्स सिस्टम बनेगा। मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी। 300 यूनिट मुफ्त बिजली सभी को मिलेगी। किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के साथ युवाओं को रोजगार की गारण्टी दी जाएगी। गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के बाद समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता के आधार पर उक्त वायदों पर अमल कराने को प्रतिबद्धता रहेगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मैं पक्के वादों की घोषणा की





