Home / अखिलेश यादव ने नरेंद्र गिरी जी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

अखिलेश यादव ने नरेंद्र गिरी जी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रयागराज के बाघम्बरी गद्दी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेन्द्र गिरि जी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया।


उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष धर्म-कर्म, अध्यात्म के प्रति जीवन समर्पित करने वाले महान संत थे। उनकी मृत्यु हृदय विदारक है। उनका निधन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।


श्री यादव ने महंत नरेन्द्र गिरि जी के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए उनके साथ की पुरानी स्मृतियों का स्मरण किया। उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की।
श्री अखिलेश यादव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *